Lenskart IPO Listing: शेयर बाजार में लिस्ट होते निवेशकों को लगा शॉक, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट

​​आईपीओ में शेयर की इश्यू प्राइस ₹402 प्रति शेयर तय की गई थी, लेकिन आज BSE पर यह ₹390 और NSE पर ₹395 पर लिस्ट हुआ यानी निवेशकों को 3% का नुकसान हुआ। लिस्टिंग के कुछ समय बाद शेयर और फिसल गया और BSE पर ₹355.70 तक गिर गया, जिससे निवेशकों को करीब 11.5% का घाटा हुआ। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों को थोड़ा फायदा रहा क्योंकि उन्हें शेयर ₹19 डिस्काउंट पर मिले थे, जिससे उनका नुकसान अपेक्षाकृत कम है।

अगर आपने भी लेंसकार्ट के आईपीओ में पैसा लगाया था और आपको अलॉटमेंट भी मिला था तो इस खबर से आपको झटका लग सकता है। दरअसल, आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) के शेयरों ने आज घरेलू शेयर बाजार में डिस्काउंट पर एंट्री ली। इसके आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 28 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट से पहले ही इसकी कमजोर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे। जहां आईपीओ खुलने से कुछ दिन पहले इसका GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) करीब 27% ऊपर था, वहीं लिस्टिंग के दिन तक यह घटकर सिर्फ 2.5% रह गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिस्टिंग के दिन शेयर की परफॉर्मेंस ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नहीं, बल्कि मार्केट सेंटिमेंट, कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल स्थिति पर निर्भर करती है।

Lenskart IPO

कितने रुपए पर लिस्ट हुआ आईपीओ

आईपीओ में शेयर की इश्यू प्राइस ₹402 प्रति शेयर तय की गई थी, लेकिन आज BSE पर यह ₹390 और NSE पर ₹395 पर लिस्ट हुआ यानी निवेशकों को 3% का नुकसान हुआ। लिस्टिंग के कुछ समय बाद शेयर और फिसल गया और BSE पर ₹355.70 तक गिर गया, जिससे निवेशकों को करीब 11.5% का घाटा हुआ। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों को थोड़ा फायदा रहा क्योंकि उन्हें शेयर ₹19 डिस्काउंट पर मिले थे, जिससे उनका नुकसान अपेक्षाकृत कम है।

End of Feed