चीनी कंपनी Lenovo पर आयकर विभाग का एक्शन, कई परिसरों में पहुंची टीम

IT Department Action On Lenovo: कार्रवाई कंपनी के हरियाणा के गुरुग्राम और कर्नाटक के बेंगलुरु परिसरों में की गई। आगे है।वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने भारत में 1.9 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था। देश में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है।

IT Department Action On Lenovo:आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में बुधवार को आईटी हार्डवेयर कंपनी लेनोवो और उसकी उससे जुड़ी कुछ इकाइयों के परिसरों में निरीक्षण किया है।यह कार्रवाई कंपनी के हरियाणा के गुरुग्राम और कर्नाटक के बेंगलुरु परिसरों में की गई। आगे है।वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने भारत में 1.9 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था। देश में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है।ग्लोबल कंप्यूटर बाजार में लेनोवो 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कार्रवाई पर कंपनी ने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कारोबार करते हैं, वहां सभी लागू कानूनों, विनियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

income tax lenovo

रडार पर लेनोवो

क्या है मामला

सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारियों को लेनोवो पर कर चोरी में संलिप्त होने का संदेह है और यह छापेमारी इस बारे में सबूत जुटाने के लिए की गई है। इसके पहले रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टैक्स अधिकारियों ने तमिलनाडु में कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर फ्लेक्स लिमिटेड की फैसिलिटीज का भी निरीक्षण किया था। इसके अलावा अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान लेनोवो कर्मचारियों के लैपटॉप की जांच की। इसके अलावा लेनोवो के सीनियर मैनेजमेंट से संपर्क करने की भी कोशिश की गई।

End of Feed