Gold and Silver Rate Today, 28 October 2022: शुक्रवार को सोने की कीमत सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी या 43 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपाट कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा 0.29 फीसदी या 171 रुपये की तेजी के साथ 58,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
Gold and Silver Rate Today: 1000 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड! चांदी में भी भारी कटौती
तीन हफ्तों में 1,000 सस्ता हुआ सोना
पिछले तीन हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत 1,000 रुपये से कम हो गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाजिर बाजार में चांदी लगभग 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई है। सिकुड़ते व्यापार घाटे के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने तीसरी तिमाही में जोरदार वापसी की। यूएस फेड रिजर्व अगले हफ्ते अपनी बैठक में एक और 75 आधार-बिंदु की वृद्धि की घोषणा कर सकता है। केंद्रीय बैंक दिसंबर में अपनी आक्रामक गति को धीमा कर सकता है।
डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 4 पैसे की तेजी के साथ 82.29 के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पूंजी बाजारों में विदेशी पूंजी की आवक से भी धारणा को बल मिला। पिछले कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे उछलकर 82.33 पर बंद हुआ था।
#GlobalMarkets | मजबूत डिमांड से कच्चे तेल में तेजी, #BrentCrude का दाम $96 के ऊपर, COMEX पर सोने का भाव $1,665 के… t.co/2itRC7KAdy
— ANI (@ANI) Oct 28, 2022
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो विदेश में सोना महंगा हुआ है और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। गोल्ड 0.22 फीसदी बढ़कर 1666 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 0.07 फीसदी गिरकर 19.48 डॉलर पर आ गई। कॉपर और जिंक सस्ते होकर क्रमश: 352 डॉलर और 2905 डॉलर पर पहुंच गए। वहीं एल्युमिनियम 5.42 डॉलर महंगा हुआ और 2335 डॉलर पर पहुंच गया।
