L&T ने फैबलेस चिप डिजाइनिंग पर लगाया दांव, 830 करोड़ के निवेश के साथ बनेगी कंपनी

L&T To Enter Fabless Chip Designing:इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन में उतकरने का फैसला किया है। इसके लिए ग्रुप एक सहायक कंपनी बनाएगी। नई कंपनी के लिए कंपनी के बोर्ड ने 830 करोड़ रुपये तक के निवेश की मंजूरी दी है।

L&T To Enter Fabless Chip Designing:देश में सेमी कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग की रेस में एक और कंपनी ने दांव लगाया है। प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन में उतरने का फैसला किया है। इसके लिए ग्रुप एक सहायक कंपनी बनाएगा। नई कंपनी के लिए कंपनी के बोर्ड ने 830 करोड़ रुपये तक के निवेश की मंजूरी दी है। कंपनी फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन के जरिए पेटेंट और दूसरे अहम फायदे देख रही है।

l&t fabless chip

मेक इन इंडिया को बढ़ावा

क्या है प्लानिंग

एलएंडटी के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन ने कंपनी द्वारा 2023-24 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से एक कॉन्फ्रेंस कॉल में यह बात कही। हम फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए डिजाइन तैयार करेंगे। हमने डिजाइन के अंत तक बने रहने का फैसला किया है क्योंकि इसे पेटेंट कराया जा सकता है और यह सबसे मूल्यवान होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी चिप डिजाइनिंग चेन में फिलहास कम निवेश वाले हिस्से पर फोकस कर रही है। रमन के अनुसार दूसरे ग्लोबल प्लेयर विशेष रूप से चीन में, बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, ऐसे में चिप मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की कोई योजना नहीं है। रमन ने कहा, "हमारा मानना है कि (सेमी-कंडक्टर चिप) मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में चीनी, ताइवानी और कोरियाई कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में बहुत समय लगेगा।

End of Feed