Who built Ram Temple: लार्सन एंड टुब्रो ने बनाया है राम मंदिर, कंपनी ने खुद बताई मंदिर निर्माण की कहानी

Who built Ram Temple: लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

Who built Ram Temple: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन इंजीनियरिंग एवं निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तैयार किया और उसके निर्माण को भी अंजाम दिया। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सोमवार को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

ayodhya Photos

राम मंदिर का डिजाइनष

कितनी है मंदिर की उंचाई

निर्माण कंपनी ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है। इसका डिजाइन वास्तुकला की प्राचीन नागर शैली से प्रेरित है। मंदिर की ऊंचाई 161.75 फुट, लंबाई 380 फुट और चौड़ाई 249.5 फुट है।

पांच मंडप होंगे

यह तीन मंजिला मंदिर होगा। इसमें मुख्य शिखर के साथ पांच मंडप- नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप शामिल होंगे। एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, ‘‘ श्री राम जन्मभूमि मंदिर के डिजाइन और निर्माण (का अवसर देने) के लिए हम सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं....’’

कितना है कंपनी का मार्केट कैप

बहुराष्ट्रीय कंपनी एलएंडटी का मार्केट कैप 4.99 लाख करोड़ रुपये है। यह इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, हाई-टेक विनिर्माण तथा सेवाओं में लगी हुई है। इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला है।

End Article
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

End of Feed