Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 18 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या खुले? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 18 अक्टूबर 2025 है। आज धनतेरस भी है। अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं। क्या आज धनतेरस पर बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai) खुले हैं। क्योंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखना चाहिए।

Bank Holiday Today : आज शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस है। लोग आज जमकर खरीदारी करेंगे। इसलिए लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक जाने की जरुरत भी पड़ सकती है। लेकिन शनिवार और धनतेरस को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन होगा कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को अवश्य देखना चाहिए और उसी के हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग करनी चाहिए।

Kati Bihu, Dhanteras, bank holiday, Saturday bank holiday

आज शनिवार को धनतेरस और किट बिहू पर बैंक बंद हैं या खुले हैं (तस्वीर-istock)

आज शनिवार को कहां बैंक खुले हैं, कहां बंद, जानें क्यों?

आज शनिवार 18 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे। क्योंकि आज अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है। क्योंकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। चूंकि 18 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देश भर में आज के दिन बैंक खुले रहेंगे। लेकिन असम में कटि बिहू त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। गौर हो कि धनतेरस को लेकर बैंकों में छुट्टी नहीं है।

End of Feed