Kronox Stock Close Price: पहले ही दिन के कारोबार में 18 फीसदी चढ़ा क्रोनॉक्स का शेयर, इतने रुपये पर हुआ बंद

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 10, 2024, 05:53 PM IST

Kronox stock Close Price: ​​वडोदरा की क्रोनॉक्स लैब साइंसेज उच्च शुद्धता वाले विशेष रसायनों के उत्पादन से जुड़ी हुई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। स्टॉक अपनी लिस्टिंग के दिन इश्यू प्राइस से करीब 18 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

खास तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर सोमवार को अपनी लिस्टिंग के दिन निर्गम मूल्य से करीब 18 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। बीएसई पर क्रोनॉक्स का शेयर 136 रुपये के अपने निर्गम मूल्य से 21.32 प्रतिशत उछाल के साथ 165 रुपये के भाव पर बाजार में लिस्ट हुआ। हालांकि, बाद में यह थोड़ा गिरकर 159.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ जो निर्गम मूल्य से 17.16 प्रतिशत अधिक है।

Kronox Lab Stock

जोरदार हुई लिस्टिंग

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 164.95 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ जो निर्गम मूल्य से 21.28 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में इसका भाव 159.90 रुपये प्रति शेयर रहा जो निर्गम मूल्य से 17.57 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 591.25 करोड़ रुपये आंका गया।

End of Feed