71 देशों में कारोबार, आपके चावल-चीनी का बोझ उठा रही ये कंपनी; सिर्फ ₹14,960 में बनें हिस्सेदार!

IPO आम निवेशकों को दमदार कंपनियों के शेयर होल्डर बनने का मौका देते हैं। फिलहाल, Knack Packaging IPO सब्सक्रिप्शन खुला है। कंपनी का 71 देशों तक कारोबार फैला है। रिटेल निवेशकों को इसमें ₹14,960 का न्यूनतम निवेश करना होगा।

Knack Packaging IPO Subscription Open : सुबह की चाय के लिए डिब्बे से निकाली जाने वाली चीनी हो, दोपहर के प्रीमियम बासमती चावल हों, या फिर आपके पालतू जानवरों (Pets) का पसंदीदा फूड पैकेट... क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर तक सुरक्षित पहुंचने वाले इन तमाम सामानों का असली 'बोझ' कौन उठाता है? पर्दे के पीछे रहकर यह काम नैक पैकेजिंग लिमिटेड (Knack Packaging Ltd - KPL) करती है।

knack packaging ipo

सब्सक्रिप्शन के लिख खुला आईपीओ

क्यों निवेशकों के लिए बेहतरीन मौका?

फिलहाल, यह कंपनी भारतीय बाजार में लिस्टिंग के लिए IPO लेकर आई है। एक रिटेल निवेशक सिर्फ ₹14,960 के न्यूनतम निवेश के जरिये कंपनी के शेयर होल्डर बन सकते हैं। IPO से फायदे के एक संकेत के तौर पर देखा जाने वाला ग्रे मार्केट प्रीमियम भी बता रहा है कि निवेशक इस इश्यू को लेकर उत्साहित हैं। क्योंकि, इसका जीएमपी अभी से करीब 19% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

End of Feed