Kisan Vikas Patra: बिना रिस्क के दोगुना होगा पैसा! पोस्ट ऑफिस जाकर ऐसे करें निवेश

किसान विकास पत्र वैसे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो जोखिम नहीं लेना चाहते और अपने बचत के पैसे को ऐसी जगह रखना चाहते हैं जिसकी उन्हें तुरंत जरूरत नहीं है।

Kisan Vikas Patra: छोटे कस्बों और गांव में रहने वाले लोगों के बीच आज भी पोस्ट ऑफिस की ओर से चलाई जा रही सेविंग स्कीम काफी पॉपुलर है। India Post की प्रमुख बचत योजनाओं में पीपीएफ (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, एमआईएस, आरडी, एफडी, एनएससी और किसान विकास पत्र शामिल हैं। आज हम आपको Kisan Vikas Patra के बारे में बता रहे हैं कि कैसे इस स्कीम में आप निवेश कर बिना किसी रिस्क के अपने पैसे को डबल कर सकते हैं। आइए विस्तार से इस सेविंग स्कीम के बारे में जानते हैं।

Kisan Vikas Patra

किसान विकास पत्र

1988 से शुरू हुई थी यह स्कीम

इंडिया पोस्ट द्वारा 1988 से चलाई जा रही 'किसान विकास पत्र' (KVP), निवेशकों का एकमुश्त निवेश की सुविधा उपलब्ध करता है। मौजूदा ब्याज दर के आधार पर निवेश की गई रकम 9.5 साल (115 महीने) में डबल हो जाएगा। बता दें कि मूल रूप से किसानों के लिए एक योजना के तौर पर शुरू किया गया था, लेकिन अब यह लंबी अवधि की योजना 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

End of Feed