Jonnagiri Gold Mine: इस राज्य में भारत की पहली प्राइवेट सोने की खान की शुरुआत, हर साल 1000 किलो होगा उत्पादन

Jonnagiri Gold Mine: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में जोंनागिरी गोल्ड माइन शुरू हुई, जो स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली प्राइवेट कॉमर्शियल सोने की खदान है, जिससे उत्पादन और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

Jonnagiri Gold Mine : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित जोंनागिरी गोल्ड माइन का बुधवार (25 जून 2026) को औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह भारत की आजादी के बाद पहली बार है जब प्राइवेट सेक्टर की किसी कंपनी द्वारा कॉमशियल स्तर पर सोने की खदान (Indian First Private Gold Mine) शुरू की गई है। इस परियोजना का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N Chandrababu Naidu और B Prabhakaran ने संयुक्त रूप से किया। यह कदम भारत के खनन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक देश में सोने का उत्पादन सीमित स्तर पर ही होता रहा है और भारी मात्रा में आयात पर निर्भरता बनी हुई थी।

Jonnagiri Gold Mine, Indian First Private Gold Mine, private gold mining, India gold production, Andhra Pradesh, Kurnool district

भारत की पहली निजी क्षेत्र की वाणिज्यिक सोने की खान का उद्घाटन

खदान का स्थान और परियोजना डिटेल

एएनआई के मुताबिक यह सोने की खदान कुरनूल जिले के तुग्गली मंडल के जोंनागिरी, एर्रागुड़ी और पगिदिराई गांवों के क्षेत्र में फैली हुई है। इस परियोजना को विकसित करने में Geomysore Services India Pvt Ltd की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा इसे Lloyds Metals & Energy और Thriveni Group का समर्थन प्राप्त है। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। खदान का क्षेत्रफल करीब 598 हेक्टेयर है, जो इसे एक बड़े पैमाने की खनन परियोजना बनाता है।

End of Feed