J&K Bank Net Profit: जेएंडके बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 35% उछाल के साथ 421 करोड़ रुपए पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 07:19 PM IST

J&K Bank Net Profit: जेएंडके बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में शुद्ध लाभ 35% बढ़कर 421 करोड़ रुपये रहा।

J&K Bank Net Profit: जेएंडके बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 421 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 311 करोड़ रुपये रहा था।

J&K Bank Net Profit, tock Market, NPA, J&K Bank 3rd Quarter Profit

जेएंडके बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा

जेएंडके बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,063 करोड़ रुपये रही जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,682 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,881 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,441 करोड़ रुपये थी।

End of Feed