JIO IPO DRHP जल्द हो सकता है फाइल, 17 बैंक मैनेज कर रहे ₹40000 करोड़ का इश्यू

Reliance Jio Platforms का IPO अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 17 बैंकों की नियुक्ति के साथ कंपनी ने लिस्टिंग की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। यह इश्यू OFS मॉडल पर आधारित होगा, जिससे कंपनी नया पैसा नहीं जुटाएगी, लेकिन निवेशकों को बड़ा एग्जिट मौका मिलेगा।

Jio IPO DRHP को लेकर बड़ा अपड़ेट आया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 17 इन्वेस्टमेंट बैंकों को इश्यू मैनेज करने के लिए नियुक्ति किया है। ₹40,000 करोड़ का इश्यू भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। यह पूरी तरह OFS मॉडल पर होगा। यानी शेयर कंपनी नहीं, निवेशक बेचेंगे। जानें आपके लिए क्या मौका है।

Jio IPO

इसी महीने फाइल हो सकता है DRHP

Jio IPO की तैयारी तेज, 17 बैंकों की एंट्री

Reliance Industries की डिजिटल यूनिट Jio Platforms ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए 17 इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त कर दिया है। यह कदम इश्यू की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी जल्द ही ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है, जिसमें दिसंबर तिमाही के वित्तीय आंकड़े शामिल होंगे।

End of Feed