क्यों अटक गया जियो का ₹35,000 करोड़ का IPO? अब सरकार के इस फैसले पर टिकी नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम और कंज्यूमर टेक सेक्टर की कंपनी Jio का पब्लिक इश्यू टल गया है। Jio IPO को देश का सबसे बड़ा इश्यू माना जा रहा है। मुकेश अंबानी ने पिछले साल ऐलान किया था कि 2026 में इश्यू लाया जाएगा।

Jio IPO delay, Jio Platforms IPO news, Mukesh Ambani Jio listing, Reliance Industries shareholders impact, Jio IPO valuation, SEBI mega IPO rules, Jio IPO 2026, Reliance share impact

Jio IPO Delayed

अब सरकार पर टिकी निगाहें

देश के सबसे बड़े संभावित IPO में से एक जियो प्लेटफॉर्म्स का पब्लिक इश्यू फिलहाल अटक गया है। इसकी वजह सरकार की ओर से अभी तक नए मेगा-लिस्टिंग नियमों की आधिकारिक अधिसूचना जारी न होना है। दरअसल, SEBI ने बड़ी कंपनियों के लिए IPO में न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम को आसान बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया है, लेकिन इसे लागू करने के लिए वित्त मंत्रालय को सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स रेगुलेशन रूल्स, 1957 में संशोधन की अधिसूचना जारी करनी होगी। जब तक यह नोटिफिकेशन गजट में प्रकाशित नहीं होता, तब तक जियो औपचारिक रूप से IPO की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा सकता।

End of Feed