JG Chemicals IPO:जेजी केमिकल्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने 221 रुपये के निर्गम मूल्य पर पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 4.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 211 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 11.26 प्रतिशत गिरकर 196.10 रुपये पर आ गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 209 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 772.16 करोड़ रुपये रहा।जेजी केमिकल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 27.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।कंपनी के 251.2 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 210-221 रुपये प्रति शेयर था।जिंक ऑक्साइड विनिर्माता के आईपीओ में 165 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे। इसमें 39 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।
आईपीओ अपडेट
Popular Vehicle And Services IPO
वाहन वितरण और सर्विस क्षेत्र से जुड़ी कंपनी पॉपुलर वेहिकल्स एंड सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के पहले दिन मंगलवार को 27 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 602 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,44,15,110 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 39,17,300 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 47 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 11 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।
पॉपुलर वेहिकल्स एंड सर्विसेज ने सोमवार को कहा था कि उसने प्रमुख निवेशकों से 180.17 करोड़ रुपये जुटाए हैं।इस आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर और 352 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी के प्रबंध निदेशक नवीन फिलिप और उनके कुट्टुकरन परिवार की अगुवाई वाले प्रवर्तकों के पास 69 प्रतिशत हिस्सेदारी है।हिस्सेदारी बिक्री के बाद प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटकर 61 प्रतिशत रह जाएगी जबकि बनियान ट्री ग्रोथ लिमिटेड की हिस्सेदारी घटकर 10 प्रतिशत रह जाएगी।
