चार महीने में खुले 1.11 करोड़ नए जन धन खाते, लाखों लोगों को मिली बीमा और पेंशन योजनाओं का लाभ

Jan Dhan Yojana Update: वित्त मंत्रालय ने बताया कि चार महीने चले राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन अभियान के दौरान 1.11 करोड़ नए प्रधानमंत्री जन धन खाते खोले गए। इसी दौरान 2.86 करोड़ लोग पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), 1.40 करोड़ पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और 44.43 लाख अटल पेंशन योजना (APY) में नए नामांकन कराए, जिससे लाखों नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिला।

Jan Dhan Yojana Update : वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देशभर में चार महीने तक चले राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन अभियान के दौरान लोगों की बड़ी संख्या ने सरकारी वित्तीय योजनाओं में भाग लिया। इस अवधि में 1.11 करोड़ नए प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाते खोले गए, जिससे वित्तीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच और मजबूत हुई है।

financial inclusion, Jan Dhan Yojana, PMJDY

जन धन योजना ने बढ़ाया बैंकिंग का दायरा, चार महीने में 1.11 करोड़ नए खाते खुले

बीमा और पेंशन योजनाओं में भी बड़ी बढ़ोतरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्रालय के अनुसार, जन धन खातों के अलावा इस अभियान के दौरान 2.86 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में, जबकि 1.40 करोड़ नागरिकों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में नया नामांकन कराया। इसके साथ ही 44.43 लाख लोगों ने अटल पेंशन योजना (APY) में पंजीकरण कराया। मंत्रालय ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को न केवल बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा का भी लाभ मिला।

End of Feed