Upcoming IPO : दो नई कंपनियों के IPO को सेबी की मंजूरी, जानें ऑफर डिटेल्स

Upcoming IPO : ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी का प्रस्तावित आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का ऑफर होगा।वहीं बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 745 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल होंगे।

Upcoming IPO : सेबी ने दो कंपनियों के आईपीओ (IPO) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड और स्टील वायर निर्माता कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष फरवरी और मार्च में दोनों कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 14-17 मई को इसके लिए मंजूरी मिली।

Upcoming IPO : दो नई कंपनियों के IPO को सेबी की मंजूरी, जानें ऑफर डिटेल्स

ixigo और बंसल वायर की क्या है प्लानिंग

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, गुरुग्राम स्थित ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी का प्रस्तावित आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का ऑफर होगा।वहीं बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 745 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल होंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है।

End of Feed