ITR Filing: इस साल आईटीआर भरने से पहले देख लें ये 5 बड़े बदलाव, नहीं तो आ सकता है नोटिस

इस साल हुए बदलावों से टैक्स फाइलिंग का तरीका पूरी तरह नहीं बदला है लेकिन एक बात तो साफ है कि फाइल करते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

इस साल टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया में कई अहम बदलाव हुए हैं। ऐसे में अगर आप अपना ITR फाइल करने की सोच रहे हैं तो आपको बदलाव की जानकारी होनी जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आईटीआर फाइल करने में गलती हो सकती है और बार में आपके पास आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है। आइए जानते हैं इस साल के 5 अहम बदलावों के बारे में।

Income Tax Return

इनकम टैक्स रिटर्न

1. दो घरों से होने वाली इनकम की जानकारी

इस साल उन टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ी राहत है जिनके पास एक से ज्यादा घर हैं। पहले, सैलरी पाने वाले लोग जो ITR-1 (सहज) फाइल करते थे और छोटे बिजनेस वाले टैक्सपेयर्स जो ITR-4 (सुगम) का इस्तेमाल करते थे, उनके पास जानकारी देने के मामले में सीमित विकल्प थे। अब, टैक्सपेयर्स इन फॉर्म का इस्तेमाल करते हुए दो घरों से होने वाली इनकम की जानकारी दे सकते हैं।

End of Feed