लोगों ने इस बार जमकर भरे ITR,फाइलिंग ने बनाया रिकॉर्ड, 7.85 करोड़ पहुंचा आंकड़ा

ITR Filing At Record Level: इनकम टैक्स विभाग ने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक कुल 7.85 करोड़ रिटर्न भरे गए हैं। जबकि पिछले साल असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए 7 नवंबर, 2022 तक 6.85 करोड़ रिटर्न भरे गए थे।

ITR Filing At Record Level: इस बार ITR फाइलिंग का नया रिकॉर्ड बन गया है। 31 अक्टूबर तक 7.85 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए हैं, जो अभी तक का सबसे ज्यादा नंबर है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर तक कुल 7.85 करोड़ रिटर्न भरे जा चुके हैं। और इसमें से अब तक 7.51 करोड़ रिटर्न का वैरिफिकेशन भी हो चुका है। यही नहीं इस रिकॉर्ड को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने समय पर कंप्लायंस के लिए टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोफेशनल की तारीफ भी की है।

itr filing at record level

बना गया नया रिकॉर्ड

पिछले साल से करीब एक करोड़ ज्यादा

End of Feed