ITR Filing 2024: अधिक से अधिक टैक्स रिफंड कैसे प्राप्त करें, जानें तरीका

Income Tax Return Filing: वित्त वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है। अगर आप अधिक से अधिक टैक्स रिफंड चाहते हैं तो आपके लिए यहां बताई गईं रणनीतियां कारगर साबित होंगी।

Income Tax Return Filing: वित्त वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है। वेतनभोगी व्यक्ति के लिए उनकी कंपनी या नियोक्ता ने फॉर्म 16 जारी कर दिया होगा या जल्द कर दिया जाएगा। जब फॉर्म 16 मिल जाता है तो वे आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर देंगे। अगर आप अपना ITR दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं और आप पहले से चुकाए गए टैक्स के आधार पर इनकम टैक्स रिफंड के हकदार हैं। इसे आप अधिक से अधिक पाना चाहते हैं तो यहां बताई गईं रणनीतियां कारगर साबित हो सकती हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 237 किसी टैक्सपेयर को भुगतान किए गए इनकम टैक्स रिफंड का दावा करने की अनुमति देती है।

Income Tax Return Filing 2024, ITR 2024, Income Tax Return 2024, Income Tax Refund

अधिक से अधिक रिफंड कैसे करें हासिल

कटौतियों और छूटों का लें लाभ

प्रत्येक टैक्सपेयर को अपने इनकम टैक्स रिटर्न को प्रस्तुत करते समय सभी उपलब्ध कटौतियों और छूटों का क्लेम करके अपने टैक्स दायित्व को कम करने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि टैक्स रिजीम आवासीय स्थिति आदि पर विचार करने के बाद ऐसी कटौती या छूट राशि की सही गणना की जानी चाहिए।

End of Feed