ITC Share Price: आईटीसी में 5% से ज्यादा तेजी, गोल्डमैन सैक्स ने BUY रेटिंग, चेक करें टार्गेट प्राइस

ITC Share Price: एफएमसीजी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और सिगरेट प्रॉफिट में लगातार सुधार के कारण गोल्डमैन सैक्स ने 480 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ आईटीसी पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है। सीएलएसए ने भी आईटीसी में निवेश की सलाह दी है। मगर टार्गेट प्राइस को 486 रुपये से घटाकर 468 रुपये कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ITC के शेयर में तेजी
  • दो ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग
  • BAT घटा रही आईटीसी में हिस्सेदारी

ITC Share Price: बुधवार को आईटीसी के शेयर में अच्छी शुरुआत हुई है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 404.25 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 439 रु पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे ये 22.05 रु या 5.45 फीसदी की मजबूती के साथ 426.30 रु पर है। लंदन की ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) बुधवार को इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को ब्लॉक डील में एफएमसीजी प्रमुख आईटीसी में 3.5% हिस्सेदारी (404.40 रुपये प्रति शेयर के एवरेज रेट पर) बेच सकती है। इससे पहले बीएटी ने आईटीसी के 43.68 करोड़ शेयर बेचे जिसके बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी मंगलवार तक 29% से घटकर 25.5% रह गई।

ITC Share target Price

आईटीसी शेयर का कितना है टार्गेट प्राइस

ये भी पढ़ें -

End of Feed