ITC Dividend 2024 Record Date: प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए अपने शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने फैसले के बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित कर दिया है। कंपनी का बोर्ड जनवरी महीने में इस प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए बैठक कर सकता है। बोर्ड के बाद इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की भी मंजूरी ली जाएगी। कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया है कि आईटीसी का बोर्ड जनवरी के आखिरी सप्ताह में इस मामले में मीटिंग करेगा।
आईटीसी डिविडेंड 2024 रिकॉर्ड डेट
ये भी पढ़ें -
कितना मिलेगा शेयरधारकों को डिविडेंड
31 दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही नतीजों पर विचार और इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक सोमवार, 29 जनवरी को होने की संभावना है। इसमें डिविडेंड राशि की भी घोषणा की जाएगी। कंपनी ने फिलहाल डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है।
पिछले 12 महीनों में कितना दिया डिविडेंड
गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब पौने 10 बजे 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 463.90 रु पर है। मौजूदा मार्केट रेट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में कंपनी की डिविडेंड यील्ड 2.73 प्रतिशत रही है। आईटीसी ने 2023 में तीन मौकों पर कुल 15.5 रुपये का डिविडेंड दिया। इससे पहले 2022 में कंपनी ने दो बार कुल 11.5 रुपये का डिविडेंड दिया था।
कितना दिया है आईटीसी के शेयर ने रिटर्न
- बीते 5 सालों में कंपनी का शेयर 59.7 फीसदी चढ़ा है
- एक साल में इसने 38.89 फीसदी फायदा कराया है
- 6 महीनों में शेयर 1.6 फीसदी फिसला है
- 1 महीने में शेयर ने 3 फीसदी फायदा कराया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
