LUX कंपनी के ऑफिस और प्रमोटरों के घरों पर IT की रेड, 200 करोड़ टैक्स चोरी का मामला!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 22, 2023, 04:03 PM IST

IT raids on at LUX Industries: देश की बड़ी टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग (IT raids ) ने छापेमारी की है।

IT raids on at LUX Industries: देश की बड़ी टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग (IT raids ) ने छापेमारी की है। गुरुवार सुबह 6 बजे आयकर विभाग (IT Department) की टीम ने एक साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली स्थित लक्स इंडस्ट्रीज (LUX Industries) के ऑफिस और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पर छापेमारी की। लक्स कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।

IT raids on at LUX Industries offices share price down

लक्स कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।

200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप

LUX कोलकाता बेस्ड कंपनी है। अभी तक कंपनी की ओर से इस एक्शन पर कोई बयान नहीं आया है। कंपनी पर 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। इस बीच शुक्रवार को Lux Industries के शेयरों गिरावट में देखने को मिली। यह आज 45.85 अंक या 3.02 फीसदी गिरावट के साथ 1,473.50 रुपये पर बंद हुआ।

End of Feed