Zydus Life Share Price Target: शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 253.31 अंक की बढ़त के साथ 73,917.03 और एनएसई निफ्टी 62.25 अंक चढ़कर 22,466.10 अंक पर बंद हुआ। मार्केट की अस्थिरता के बीच निवेश के सही विकल्पों का चुनाव करना कठिन हो जाता है। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट वैशाली पारेख ने निवेश के लिए बेहतरीन स्टॉक के बारे में बताया है जिसमें कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट वैशाली पारेख ने निवेश के लिए बेहतरीन Share के लिए Zydus Lifesciences Ltd शेयर का नाम बताया है। एक्सपर्ट ने इसके लिए टारगेट भी बताया है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में...
Zydus Life Share Price Target: जायडस लाइफसाइंस
मार्केट एक्सपर्ट ने Zydus Life शेयर को BUY की रेटिंग दी है। इसके लिए टारगेट 1030 रुपये का दिया है और स्टॉपलॉस 980 रुपये का दिया है। आज NSE पर Zydus Life का शेयर 3.87% की बढ़ोतरी के साथ 1,048 रुपये पर बंद हुआ है।
Zydus Life Share Price History:जायडस लाइफसाइंस रिटर्न
बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, Zydus Life का स्टॉक पिछले 1 महीने में 6.72 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 13.13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 59.68 और पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 290.74 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 1,033.15 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 482.55 रुपये है।
Zydus Life दवा कंपनी
Zydus Life भारत में एक US Based बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है। इसकी वेबसाइट के अनुसार कंपनी ने बताया कि भारत में पहली तिमाही में 1,920.6 करोड़ रुपये की बिक्री की। जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,816.7 करोड़ रुपये थी। इस दौरान समीक्षाधीन अवधि में अमेरिका में बिक्री में 57.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जायडस लाइफ साइंसेस देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी बन चुकी है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
