मिसमैच है आपका ITR,TDS/TCS? ठीक करें, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को भेजी एडवाइजरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2023, 09:51 AM IST

ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग ने कुछ टैक्सपेयर्स को सलाह भेजी है कि आपके आईटीआर में खुलासे और रिपोर्टिंग यूनिट से प्राप्त जानकारी में TDS/TCS कटौती और आईटीआर फाइलिंग डेटा में कुछ गड़बड़ियां हैं। उन्हें सही करें।

ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को कहा कि उसने कुछ टैक्सपेयर्स को सलाह के रूप में सूचना भेजी गई है। जहां आईटीआर में खुलासे और रिपोर्टिंग यूनिट से प्राप्त जानकारी के बीच तालमेल नहीं है। TDS/TCS कटौती और आईटीआर फाइलिंग डेटा में बेमेल होने के संबंध में आईटी विभाग से कम्युनिकेशन के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के बीच इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि इस तरह के कम्युनिकेशन टैक्सपेयर्स को सुविधा प्रदान करने और उन्हें रिपोर्ट किए गए ट्रांजेक्शन के संबंध में आईटी विभाग के पास उपलब्ध जानकारी से अवगत कराने के लिए है।

Income Tax Department, ITR Filing, TDS Deduction

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्सपेयर्स को भेजी एडवाइजरी

ITR Filing: यह नोटिस नहीं, सलाह है

एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि यह सभी टैक्सपेयर्स को भेजी गई सलाह नोटिस नहीं है, बल्कि केवल उन मामलों में भेजी गई एक सलाह है। जहां आईटीआर में खुलासे और रिपोर्टिंग यूनिट से प्राप्त जानकारी के बीच स्पष्ट बेमेल है। कम्युनिकेशन का उद्देश्य टेक्सपेयर्स को एक अवसर देना है और उन्हें आईटी विभाग के अनुपालन पोर्टल पर अपनी प्रतिक्रिया ऑनलाइन देने की सुविधा प्रदान करना है। अगर आवश्यक हो तो पहले से दाखिल किए गए अपने रिटर्न को संशोधित करना या अब तक दाखिल नहीं किए गए रिटर्न को दाखिल करना है।

End of Feed