Is Tomorrow a Holiday: 6 जून 2025 बैंक हॉलिडे: ईद उल-अज़हा/बकरीद पर क्या शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिए पूरी जानकारी

6 जून 2025 को ईद-उल-अधा (बकरीद) के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 7 जून को अधिकांश राज्यों में बकरीद के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसके साथ ही 8 जून को रविवार होने से लगातार तीन दिन तक कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार जून 2025 में कुल 12 दिन बैंक अवकाश रहेगा, जिसमें त्योहारों, शनिवारों और रविवारों की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाना जरूरी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टरों के बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार और शनिवार) भी शामिल हैं। RBI के अनुसार, ईद-उल-अधा (Bakrid) 6 जून 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी और इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। यह इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है और इसे देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

bank holiday friday

क्या कल शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे?

7 जून को अधिकांश राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

6 जून के बाद, 7 जून 2025 (शनिवार) को बकरीद (Id-Uz-Zuha) के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिनों तक—6 जून (ईद), 7 जून (बकरीद), और 8 जून (रविवार) बंद रहेंगे।

End of Feed