Credit Card बिल भरने में 'लास्ट मोमेंट' की देरी कहीं पड़ न जाए भारी! क्या डेडलाइन पर पेमेंट करना है सही?

कई लोग यह मानते हैं कि अगर वे क्रेडिट कार्ड का बिल आखिरी दिन भरते हैं तो उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। सही जानकारी न होने की वजह से लोग बेवजह घबराते रहते हैं। आइए समझते हैं कि वास्तव में नियम क्या कहते हैं।

क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या डेडलाइन यानी ड्यू डेट वाले दिन पेमेंट करना सुरक्षित है या नहीं। कई लोग आखिरी तारीख तक इंतजार करते हैं, जबकि कुछ लोग पहले ही पेमेंट कर देते हैं ताकि किसी तरह की लेट फीस या ब्याज से बचा जा सके। सही समय पर पेमेंट करना न केवल अतिरिक्त शुल्क से बचाता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

Credit Card Bill on Due Date

क्रेडिट कार्ड बिल के लिए ड्यू डेट का इंतजार (Photo: iStock)

क्रेडिट स्करो सुरक्षित या असुरक्षित

सबसे पहले यह जान लें कि बैंक और क्रेडिट ब्यूरो के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय पर पेमेंट किया जाना है। अगर आपने बिल की तय Due Date तक पूरा भुगतान कर दिया है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब नहीं होता। चाहे आप बिल स्टेटमेंट जारी होने के तुरंत बाद भरें या आखिरी दिन जब तक भुगतान समय पर है स्कोर सुरक्षित रहता है।

End of Feed