Home Buying Tips: क्या ज्यादा Down Payment से सच में बचता है पैसा?

Home Buying Tips: होम लोन को लेकर बहुत से लोगों को लगता है कि ज्यादा डाउन पेमेंट करना हर बार फायदे का सौदा होता है। लेकिन यह सच नहीं है।

Home Buying Tips: घर खरीदते समय बहुत से लोग मानते हैं कि जितना ज्यादा डाउन पेमेंट (Down Payment) करेंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। यह बात पूरी तरह गलत नहीं है। ज्यादा डाउन पेमेंट करने से होम लोन (Home Loan) की रकम कम हो जाती है, जिससे ईएमआई (EMI) और कुल ब्याज का बोझ घट सकता है। लेकिन अपनी पूरी बचत डाउन पेमेंट में लगा देना हमेशा समझदारी भरा फैसला नहीं होता। घर खरीदने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे, इसके लिए डाउन पेमेंट और बचत के बीच संतुलन जरूरी है।

Home Loan

होम लोन में ज्यादा डाउन पेमेंट से क्या सच में बचता है पैसा (Photo: iStock)

ज्यादा Down Payment के क्या फायदे हैं?

मान लीजिए किसी घर की कीमत 60 लाख रुपये है। अगर आप 20 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो 40 लाख का होम लोन लेना होगा। वहीं 30 लाख डाउन पेमेंट करने पर लोन घटकर 30 लाख रुपये रह जाएगा। कम लोन लेने का सीधा फायदा यह है कि EMI कम हो सकती है और पूरी लोन अवधि में बैंक को दिया जाने वाला कुल ब्याज भी कम हो सकता है। इसके अलावा, कम EMI होने से हर महीने आपकी आय का कुछ हिस्सा दूसरे खर्चों और निवेश के लिए बच सकता है।

End of Feed