IREDA Listing Date: भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के आईपीओ (IPO) के बाद इसका शेयर एलॉटमेंट स्टेटस लाइव है। जिन लोगों ने कंपनी के आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई (BSE) या आईआरईडीए आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार - लिंक इनटाइम प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके आईआरईडीए या इरेडा के शेयरों का एलॉटमेंट देख सकते हैं।
इरेडा की लिस्टिंग कब होगी
हालाँकि IREDA के शेयर एलॉटमेंट की घोषणा के बाद, अब लोगों का ध्यान इसकी लिस्टिंग की तारीख और मौजूदा जीएमपी (GMP) पर है। इसका शेयर 29 नवंबर 2023 यानी बुधवार को लिस्ट हो सकता है।
कितने पर है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार इरेडा का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) या जीएमपी 10 रु पर है, जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 30-32 रु पर था। यानी प्राइस बैंड के ऊपरी रेट पर भी कंपनी का शेयर 30 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर चल रहा है।
13 रु तक गया था जीएमपी
बता दें कि इरेडा का जीएमपी 13 रु तक गया था। यानी इसके जीएमपी में गिरावट आई है। मौजूदा जीएमपी के हिसाब से भी इरेडा का शेयर 42 रु पर लिस्ट हो सकता है। 1987 में शुरू की गई इरेडा एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) सरकारी कंपनी है।
ये ऊर्जा के नए और रिन्यूएबल सॉर्सेज और एनर्जी एफिशिएंसी/संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए फाइनेंशियल सहायता को प्रमोट करने, डेवलप करने और विस्तार करने में अहम रोल निभाती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ और शेयर एलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
