Tata Technologies IPO Allotment Status: टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के धुंआधार आईपीओ (IPO) के बाद अब आवेदन करने वालों को शेयर एलॉटमेंट का इंतजार है। अनुमान है कि आज टाटा टेक के शेयर एलॉट हो सकते हैं। इसका जीएमपी (Tata Tech GMP) भी बहुत हाई है।
टाटा टेक के आईपीओ को काफी अच्छा रेस्पोंस मिला। इसका आईपीओ 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। आवेदन करने वालों ने 73.58 लाख ऐप्लिकेशन में 1.57 लाख करोड़ रु लगाए हैं। यहां आप जानेंगे कि कैसे और कहां टाटा टेक का शेयर एलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कितना है ग्रे-मार्केट प्रीमियम
टाटा टेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी शानदार है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम 410 रु पर है, जो इसके आईपीओ प्राइस 500 रु 82 फीसदी अधिक है। हालांकि ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है और इसमें और बढ़ोतरी भी संभव है।
कैसे चेक होगा एलॉटमेंट स्टेटस
बीएसई की वेबसाइट पर शेयर एलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं। यहां इश्यू टाइप चुनें, इश्यू का नाम चुनें, ऐप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर डालें और सर्च करें।
लिंक इनटाइम इंडिया पर कैसे चेक करें
Link Intime की वेबसाइट पर चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। कंपनी चुनें, पैन या कोई और जरूरी जानकारी डालें और सबमिट करें।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ और शेयर एलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
