बिजनेस

IREDA Share Target: IREDA ने पैसा कर दिया डबल, मगर अब ये क्या बोल गए मार्केट एक्सपर्ट, होल्ड करें या बेचें

IREDA Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह ने आईपीओ के समय ही निवेशकों को इरेडा में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह दी थी। वे इसी पर कायम हैं।

Image

IREDA ने पैसा कर दिया डबल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इरेडा को करें होल्ड
  • मार्केट एक्सपर्ट की राय
  • 2024 में पैसा किया डबल

IREDA Share Price Target: गुरुवार को IREDA का शेयर फ्लैट है। इसमें कोई खास गिरावट या बढ़त नहीं है। करीब ढाई बजे BSE पर इरेडा का शेयर 0.55 रु या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 247.50 रु पर है। हालांकि इरेडा का शेयर 29 नवंबर 2023 को अपनी लिस्टिंग से अब तक 312.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है। जबकि 2024 में इसने अब तक 136.5 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है। ऐसे में आगे शेयर में कैसी मूवमेंट दिख सकती है, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

मार्केट एक्सपर्ट का इरेडा पर भरोसा कायम (IREDA Share Price Target)

दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने इसके आईपीओ के समय ही निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह दी थी। वे आज भी इसी आधार पर कायम हैं। उन्होंने अब भी इस शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए HOLD करने की सलाह दी है।

क्यों है इरेडा पर भरोसा

गौरंग शाह के मुताबिक इरेडा एनर्जी प्रोडक्शन कैपेसिटी के लिए लोन प्रोवाइड करती है। आने वाले वक्त में नए एनर्जी प्लांट की फैसिलिटी तैयार होंगी और इरेडा मैनेजमेंट ने अपने बिजनेस को लेकर दम दिखाया है। इसीलिए शाह को इस शेयर पर भरोसा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article