IRCTC Share Price: सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के शेयरों में मंगलवार 4 मार्च को मामूली बढ़त देखी जा रही है। दरअसल कंपनी ने ऐलान किया है कि उसे भारत सरकार से ‘नवरत्न’ का दर्जा दे दिया है। करीब 11 बजे BSE पर IRCTC का शेयर 2.85 रु या 0.42 फीसदी की मजबूती के साथ 678.90 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 54320 करोड़ रु है।
IRCTC अब हो गई ‘नवरत्न’
ये भी पढ़ें -
क्या है नवरत्न का मतलब
नवरत्न कंपनी एक क्लासिफिकेशन है जो भारत सरकार उन चुनिंदा सरकारी कंपनियों को देती है, जिन्होंने मजबूत फाइनेंशियल और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का प्रदर्शन किया है। यह दर्जा उन्हें फैसले लेने में अधिक ऑटोनोमी भी जेता है।
यानी वे सरकारी मंजूरी के बिना कई फैसले ले सकती हैं, विशेष रूप से फाइनेंशियल और निवेश मामलों में, जिससे उन्हें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिलती है।
बिना सरकारी मंजूरी के 1000 करोड़ तक निवेश करने की इजाजत
नवरत्न कंपनियों को बढ़ी हुई फैसले लेने की शक्तियों का फायदा मिलता है। वे सरकार की मंजूरी की आवश्यकता के बिना एक ही प्रोजेक्ट में 1,000 करोड़ रुपये या अपनी कुल संपत्ति का 15% (जो भी अधिक हो) तक का निवेश कर सकती हैं।
उन्हें संयुक्त उद्यम बनाने, टेक्नोलॉजी सहयोग में प्रवेश करने और नौकरशाही देरी के बिना पूंजी जुटाने में भी स्वायत्तता भी मिलती है।
नवरत्न से बड़ी होती हैं महारत्न
नवरत्न कंपनियों को काफी स्वतंत्रता मिलती है, लेकिन वे महारत्न कंपनियों से एक स्तर नीचे होती हैं, जिनके पास और भी अधिक फाइनेंशियल स्वायत्तता और फैसले लेने की शक्तियाँ होती हैं। महारत्न का दर्जा भारत में सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सरकारी कंपनियों के लिए आरक्षित होता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
