ईरान की करेंसी की लग गई लंका! डॉलर के मुकाबले हो गई 0, भारतीय रुपये के मुकाबले कहां?

Iranian rial vs USD vs Indian Rupee: ईरान में इस्लामिक शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दो हफ्तों से ज्यादा समय से जारी हैं। राजनीतिक अस्थिरता के बीच देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है और रियाल बुरी तरह कमजोर हो गया है। एक डॉलर की कीमत करीब 10,65,000 रियाल पहुंच गई है। भारतीय रुपये के मुकाबले भी रियाल बेहद कमजोर हो चुका है।

Iranian rial vs USD vs Indian Rupee : ईरान में इस्लामिक शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। देश के कई हिस्सों में लोग ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में आ गई है और देश की मुद्रा रियाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से गिर गई है।

Iran rial, Iranian currency crisis

औंधे मुंह गिरी ईरान करेंसी की कीमत (तस्वीर-istock)

वर्तमान स्थिति यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरानी रियाल की डॉलर के मुकाबले कीमत करीब शून्य के बराबर मानी जा रही है। एक डॉलर की कीमत ईरान के करीब 10,65,000 रियाल तक पहुंच गई है, जो रियाल की भारी कमजोरी को दर्शाती है। अगर भारतीय मुद्रा से तुलना करें, तो एक ईरानी रियाल की कीमत भारतीय रुपये में सिर्फ 0.000085 रुपये रह गई है। वहीं, एक भारतीय रुपया ईरान में लगभग 11,797.83 रियाल के बराबर है। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट के चलते ईरान की मुद्रा पर कितना गहरा असर पड़ा है।

End of Feed