Iran Crisis: चाय से लेकर पराठा तक महंगा! जानें आपकी जेब पर कहां-कहां पड़ेगा असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान संकट की तपिश अब सीधे आपकी थाली तक पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली-एनसीआर के खान-पान का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। आइए जानते हैं कि ईरान संकट ने कैसे आपकी जेब और जायके पर दोहरी मार की है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष की तपिश अब केवल युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं रही है, बल्कि इसकी आंच सीधे आम आदमी की रसोई और उसकी पसंदीदा स्ट्रीट फूड की दुकानों तक पहुंच गई है। वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने और कच्चे तेल के साथ-साथ गैस की कीमतों में आई उछाल ने दिल्ली-एनसीआर के खान-पान का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर मिलने वाली चाय, पराठे और बिरयानी की कीमतों में अचानक 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और बढ़ती लागत है।

Iran Crisis Impact

चाय पराठा-बिरयानी सब महंगी

नोएडा की फिल्म सिटी, जो अपनी चहल-पहल और स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है, वहां महंगाई का असर साफ दिख रहा है। फिल्म सिटी में बिरयानी की दुकान चलाने वाले बताते हैं, "साहब, गैस सिलेंडर मिल नहीं रहा और जो मिल रहा है वो बहुत महंगा पड़ रहा है। पहले हम 50 रुपये में जो बिरयानी की प्लेट देते थे, मजबूरी में अब उसे 60 रुपये करना पड़ा है। ग्राहक कम हो गए हैं, लेकिन पुरानी कीमत पर बेचना अब हमारे बस में नहीं है।"

End of Feed