IPO में कमाई की जगह तबाही! 2026 में लिस्ट 56 में से 39 स्टॉक घाटे में, शेयर 80% तक क्रैश

2026 निवेशकों के लिए बहुत ही निराशाजनक रहा है। इस साल अब तक भारतीय बाजार में कुल 56 कंपनियां लिस्ट हुई हैं। इनमें 39 के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं। यानी वे ज्यादातर निवेशक घाटे हैं, जिन्हें आईपीओ मे अलॉटमेंट मिला। शेयर 80% तक क्रैश हुए हैं।

IPO Crash 2026: 2026 का IPO बाजार निवेशकों के लिए कमाई नहीं बल्कि भारी नुकसान का सौदा साबित हुआ है। इस साल लिस्ट हुए 56 IPO में से 39 स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। कई शेयर 80% तक टूट चुके हैं, जिससे निवेशकों की पूंजी पर बड़ा असर पड़ा है। 2026 में लिस्ट हुए IPO का डेटा बाजार की असल तस्वीर दिखाता है। कुल 56 कंपनियों में से 39 के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं, यानी करीब 70% IPO निवेशकों के लिए वेल्थ डिस्ट्रॉयर बन चुके हैं। यह ट्रेंड बताता है कि इस साल प्राइमरी मार्केट में रिस्क उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा।

IPO Wealth Destroyer

आईपीओ ने निवेशकों को पहुंचाया खूब नुकसान

मेनबोर्ड और SME दोनों में कमजोरी

मेनबोर्ड सेगमेंट में 16 में से 11 IPO घाटे में हैं, जबकि SME सेगमेंट में 40 में से 28 स्टॉक नुकसान में ट्रेड कर रहे हैं। यह संकेत देता है कि गिरावट किसी एक कैटेगरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे IPO बाजार में व्यापक कमजोरी देखने को मिली है।

End of Feed