सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में निवेशकों को हुआ 3.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, जानें क्यों?

पिछले हफ्ते रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। इसका असर शेयर बाजार में निवेश करने वालों पर हुआ।

Sensex News: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,090.2 अंक यानी 2.7 प्रतिशत टूट गया, जबकि निफ्टी में 532.65 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका खामियाजा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में निवेश करने वाले उठाना पड़ा। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 3.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इसके चलते इन कंपनियों के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

Sensex News

सेंसेक्स

क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते मिडिल ईस्ट में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल और रुपये में कमजोरी के कारण बीते सप्ताह स्थानीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते शीर्ष 10 कंपनियों में केवल भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, जबकि अन्य के मूल्यांकन में गिरावट आई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 42,470.13 करोड़ रुपये बढ़कर₹11,60,525.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

End of Feed