Nifty से आगे देखें निवेशक, देविना मेहरा ने बताया वैल्यूएशन से ब्रेड्थ तक क्या कह रहा बाजार?

शेयर बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स से नजर हटाकर देखें, तो कई जगह हलचल है। लेकिन, निवेशकों को यह देखने के लिए निफ्टी से आगे देखना होगा। उन्होंने वैल्यूएशन और ब्रेड्थ को भी समझाया है।

क्या सिर्फ Nifty और Sensex को देखकर भारतीय शेयर बाजार की दिशा समझी जा सकती है? फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक और दिग्गज निवेशक देविना मेहरा के मुताबिक बाजार की असली तस्वीर कई दूसरे संकेतों में छिपी है। उन्होंने निवेशकों को चार अहम फैक्टर, वैल्यूएशन, सेंटीमेंट, ग्लोबल पोजिशनिंग और मार्केट ब्रेड्थ के जरिये बाजार को देखने की सलाह दी है। इन संकेतों को साथ में देखने पर यह समझने में मदद मिलती है कि इंडेक्स के पीछे वास्तव में बाजार की स्थिति कैसी है।

nifty devina mehra

देविना मेहरा ने बताया क्या देखें निवेशक

वैल्यूएशन में छिपी है असली कहानी

देविना मेहरा के मुताबिक पूरे Market Valuation सिर्फ Nifty के एक आंकड़े से तय नहीं किया जा सकता। अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों की वैल्यूएशन स्थिति अलग होती है। कुछ हिस्से काफी महंगे हो सकते हैं, जबकि कुछ सेक्टर अब भी अपेक्षाकृत बेहतर वैल्यू दे सकते हैं। इसलिए निवेशकों को इंडेक्स के बजाय सेक्टर और स्टॉक लेवल पर तस्वीर समझनी चाहिए। निफ्टी का एक आंकड़ा पूरे बाजार की स्थिति का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता।

End of Feed