सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों के शेयर में निवेशकों की हुई 1.90 लाख करोड़ की कमाई, TCS-LIC ने दिया झटका

ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी लौटी। इसका फायदा सेंसेक्स की कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,284.61 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 256.2 अंक प्रतिशत मजबूत हुआ। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ। सेंसेक्स की टॉप आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसका फायदा सबसे अधिक इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ। शेयर बाजार में तेजी से आईसीआईसीआई बैंक के निवेशकों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

Sensex

सेंसेक्स

इन कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं।

End of Feed