एग्री-टेक आधारित Start-Up में घटा निवेश, 2022-23 में आए 5868 करोड़ रु

Indian Agri-Tech Based Startups: एफएसजी को वित्त वर्ष 2023-24 में भी कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप के निवेश में गिरावट आने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसके बढ़ने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप में घटा निवेश
  • वित्त वर्ष 2022-23 में आया 5868 करोड़ रु का निवेश
  • 2021-22 में आया था 10632 करोड़ रु का निवेश

Indian Agri-Tech Based Startups: वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप (Start Up) के निवेश में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का अधिक सावधान रहना माना जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंसल्टेंसी कंपनी एफएसजी (FSG) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से 2023 के बीच वैश्विक स्तर पर कृषि-प्रौद्योगिकी निवेश में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Indian Agri-Tech Based Startups

भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप में निवेश घटा

End of Feed