₹6,000 हर महीने निवेश से 10 साल में SIP या सुकन्या समृद्धि में कहां बनेगा बड़ा फंड? कैलकुलेशन से समझें

हर महीने छोटे-छोटे निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य, के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक कॉर्पस बनाने की सोच रहे हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेहतर विकल्प हो सकता है।

निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड SIP और सुकन्या समृद्धि योजना काफी पॉपुलर है। SIP के जरिये निवेशक लंबी अवधि में छोटी निवेश रकम से बड़ा फंड जमा कर रहे हैं। वहीं, बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलकर 8.2% की दर से ब्याज पाने के साथ टैक्स छूट भी पा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से बेटियों की उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी। इस योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा किया जा सकता है। आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। अब आइए जानते हैं कि अगर आप 10 साल के लिए इन दोनों स्कीम में ₹6,000 रुपये प्रति माह निवेश करते हैं तो कहां आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

Investment

Investment Tips (Istock)

SIP Vs सुकन्या समृद्धि योजना: ₹6,000 मंथली निवेश पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

SIP में निवेश

  • मंथली निवेश: ₹6,000
  • अवधि: 15 साल
  • कुल निवेश: ₹10,80,000
  • अनुमानित रिटर्न रेट: 12% प्रतिवर्ष
  • अनुमानित कुल रिटर्न: 6,24,215 रुपये
  • अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट: ₹28,55,588

End of Feed