PPF में निवेश कर रिटायरमेंट पर पाएं ₹24,000 महीना पेंशन! जानिए इसका फॉर्मूला

अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय पेंशन जैसी इनकम चाहते हैं और साथ ही निवेश भी पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) एक शानदार विकल्प है। इसमें नियमित निवेश से आप भविष्य में हर महीने करीब ₹24,000 तक की गारंटीड कमाई पा सकते हैं वो भी बिना किसी जोखिम के, आइए जानते हैं कैसे?

अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित हो, टैक्स बचाए और रिटायरमेंट के बाद हर महीने स्थिर आय भी दे, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह योजना न केवल सरकार की गारंटी के साथ आती है, बल्कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट भी पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। सही रणनीति से अगर इसमें निवेश किया जाए, तो यह आपके लिए एक लाइफटाइम पेंशन प्लान बन सकता है।

PPF Calculator

मान लीजिए आप हर महीने ₹12,500 रुपये की बचत करते हैं और इसे PPF खाते में जमा करते हैं। 15 साल के बाद आपके द्वारा कुल ₹22.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वर्तमान में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप इस निवेश को 15 साल के बाद भी एक्सटेंड करते हैं और ब्याज को खाते में जमा रहने देते हैं, तो आपका फंड धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।

End of Feed