Inventurus Knowledge Solutions IPO Allotment Status: इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस आज मंगलवार 17 दिसंबर को अपने शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर सकती है। आवेदकों को बुधवार, 18 दिसंबर तक अपने फंड के डेबिट या अपने आईपीओ आवेदन के कैंसलेशन का मैसेज, अलर्ट या ईमेल मिल जाएगा। ये एक हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसे अपने 3 दिनों के आईपीओ के दौरान निवेशकों से जोरदार रेस्पॉन्स मिला।
इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ का अलॉटमेंट आज
ये भी पढ़ें -
Inventurus Knowledge Solutions IPO Subscription Status
इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ इश्यू को कुल मिलाकर 52.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। मुंबई स्थित इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस का आईपीओ 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच आवेदन के लिए खुला था। इसने 11 शेयरों की लॉट साइज के साथ 1,265-1,329 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए थे।
कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 2,497.92 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 1,87,95,510 नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।
Inventurus Knowledge Solutions IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 420 रु चल रहा है। प्राइस बैंड में शेयरों के ऊपरी भाव यानी 1329 रु के हिसाब से भी इसकी लिस्टिंग 31.6 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। मगर लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट-बढ़ सकता है।
BSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
- इस लिंक पर जाएं
- इश्यू टाइप में इक्विटी पर क्लिक करें
- इश्यू नाम के तहत ड्रॉपबॉक्स में इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड चुनें
- ऐप्लिकेशन नंबर लिखें
- पैन कार्ड आईडी जोड़ें
- 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएँ
ये है दूसरा तरीका
- निवेशक इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
- ड्रॉपबॉक्स में आईपीओ/एफपीओ चुनें, जिसका नाम तभी आएगा जब अलॉटमेंट हो जाएगा
- आपको तीन में से किसी एक मोड को चुनना पड़ेगा : आवेदन संख्या, डीमैट खाता संख्या या पैन आईडी
- ऐप्लिकेशन टाइप में, ASBA (Application Supported by Blocked Amount) और नॉन-ASBA में से चुनें
- चुने गए मोड की डिटेल दर्ज करें
- कैप्चा भरें और सबमिट पर क्लिक करें
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
