देश में Petrol, Diesel, LPG और खाद की कमी नहीं, 2027 तक 5,000 पेट्रोल पंपों पर मिलेगा फ्लेक्स-फ्यूल

केंद्र ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए जानकारी दी है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, प्राकृतिक गैस और फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है।

केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, प्राकृतिक गैस और खाद की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केंद्र सरकार की इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में विभिन्न मंत्रालयों ने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, ऊर्जा सुरक्षा और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर जानकारी साझा की। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

inter ministerial briefing

No Shortage of Petrol Diesel LPG and Fertilizers (Photo: iStock)

197.56 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर का स्टॉक उपलब्ध

उर्वरक क्षेत्र की बात करें तो खरीफ सीजन 2026 के लिए सरकार ने पर्याप्त तैयारियां कर रखी हैं। खरीफ 2026 के दौरान लगभग 383.9 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर की आवश्यकता का अनुमान है। इसके मुकाबले फिलहाल 197.56 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर का स्टॉक उपलब्ध है। सरकार ने बताया कि घरेलू उत्पादन और आयात दोनों सामान्य रूप से जारी हैं, जिससे किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed