Integrated Industries Share: ये है 2023 का बेस्ट शेयर, 50 हजार रु को बना दिया 30 लाख रु

Integrated Industries Share Price In 2023: 2023 में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने 5921.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 50000 रु ही 30 लाख रु से अधिक बन गए होंगे। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 370.35 करोड़ रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने दिया भारी रिटर्न
  • 2023 में कराया 5921.08 फीसदी फायदा
  • 50 हजार को बना दिया 30 लाख

Integrated Industries Share Price In 2023: साल 2023 शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। इस साल अब तक सेंसेक्स (Sensex) 10870.64 अंक या 17.77 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 72,038.43 पर पहुंच गया है, जबकि 3457.30 अंक या 19 फीसदी की मजबूती के साथ 21654.75 पर पहुंच गया। मगर कई शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने हजारों फीसदी रिटर्न दिया है। इनमें सबसे अधिक रिटर्न दिया है इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) ने। इसके शेयर ने 2023 में अब तक 5921.08 फीसदी रिटर्न दिया है।

50 हजार को बना दिया 30 लाख

2023 में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने 5921.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 50000 रु ही 30 लाख रु से अधिक बन गए होंगे। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 370.35 करोड़ रु है।

End of Feed