FDI In Insurance Sector: इंश्योरेंस सेक्टर में 9 सालों में आया 54000 करोड़ रु का FDI, बीमा कंपनियों की संख्या हुई 70

FDI In Insurance Sector: विदेशी निवेश संबंधी नियमों को अधिक उदार बनाने से बीमा सेक्टर में पिछले नौ साल में करीब 54,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया है। जनवरी, 2024 तक बीमा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की संख्या 53 से बढ़कर 70 हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीमा क्षेत्र में आया 54000 करोड़ का FDI
  • बीमा कंपनियों की संख्या हुई 70
  • बीमा क्षेत्र में 100% है एफडीआई सीमा

FDI In Insurance Sector: वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा है कि विदेशी निवेश संबंधी नियमों को अधिक उदार बनाने से बीमा सेक्टर में पिछले नौ साल में करीब 54,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया है। जोशी ने कहा कि सरकार ने बीमा सेक्टर में एफडीआई की सीमा को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2015 में 49 प्रतिशत और फिर 2021 में संशोधित कर 74 प्रतिशत कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने इंश्योरेंस इंटरमीडियरी कंपनियों के लिए स्वीकृत एफडीआई सीमा को वर्ष 2019 में बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया था।

FDI In Insurance Sector

इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियों को मिला 54000 करोड़ रु का FDI

ये भी पढ़ें -

End of Feed