Inox India IPO: आइनॉक्स इंडिया के शेयर ने दिया 44 फीसदी रिटर्न, लिस्टिंग पर निवेशकों की कमाई

Inox India IPO: आईनॉक्स इंडिया के 1,459.32 करोड़ रुपये को आईपीओ को आखिरी दिन गत सोमवार को 61.28 गुना सब्सिक्रिप्शन मिला था। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर था।

Inox India IPO:क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया के शेयर आईपीओ प्राइस बैंड 660 रुपये से करीब 44 फीसदी तेजी के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में लिस्ट हुए।बीएसई पर शेयर ने आईपीओ प्राइस बैंड से 41.38 प्रतिशत तेजी के साथ 933.15 रुपये पर शुरुआत की। बाद में 48.31 प्रतिशत के उछाल के साथ 978.90 रुपये पर पहुंच गए।एनएसई पर शेयर 43.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 949.65 रुपये पर लिस्ट हुए।कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 8,522.24 करोड़ रुपये रहा।

INOX INDIA IPO

आईनॉक्स आईपीओ

पूरी तरह से OFS था ये आईपीओ

आईनॉक्स इंडिया के 1,459.32 करोड़ रुपये को आईपीओ को आखिरी दिन गत सोमवार को 61.28 गुना सब्सिक्रिप्शन मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 627-660 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ को पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होने से वडोदरा स्थित कंपनी को इससे कोई आय प्राप्त नहीं होगी। ग्रे मार्केट में आईएनओएक्स इंडिया आईपीओ 545 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में जीएमपी के ट्रेंड के अनुसार शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग 1200 रुपये प्रति शेयर पर होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि वैसा रिस्पांस लिस्टिंग पर नहीं मिला था।

End of Feed