Infosys ने किया बंपर डिविडेंड का ऐलान, 1 शेयर पर इतने रुपये का मिलेगा Dividend

कंपनी का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 23 रुपये का Dividend देने का ऐलान किया है।

Infosys Q2 Results LIVE: इंफोसिस ने दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 13% बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 23 रुपये का Dividend देने का ऐलान किया है। कंपनी ने भुगतान प्राप्त करने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने हेतु 27 अक्टूबर को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है। इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी जयेश संघराजका ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 12,000 फ्रेशर्स को नियुक्त किया। उन्होंने आगे कहा, "इस साल हमारी योजना 20,000 फ्रेशर्स की नियुक्ति का लक्ष्य हासिल करने की है।"

Infosys ने बंपर डिविडेंड दिया

Infosys ने बंपर डिविडेंड दिया

लाभ बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये

इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.2 प्रतिशत बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2025 तिमाही के इन वित्तीय नतीजों की सूचना दी। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में इन्फोसिस की परिचालन आय 8,6 प्रतिशत बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में उसकी परिचालन आय 40,986 करोड़ रुपये थी।

End of Feed