Infosys ने Q1 में कमाया 5945 करोड़ रु का मुनाफा, सैलरी बढ़ाने का है प्लान

Infosys Q1 Results: इंफोसिस ने अपने वित्त वर्ष 2023-24 के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की है। कॉन्टेंट करेंसी में इंफोसिस ने 1-3.5 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जो पहले 4-7 फीसदी था।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस ने पेश किए तिमाही नतीजे
  • 5945 करोड़ रु रहा मुनाफा
  • 37,933 करोड़ रु रहा रेवेन्यू

Infosys Q1 Results: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने गुरुवार को जून तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए। साल-दर-साल आधार पर जून तिमाही में कंपनी के प्रोफिट में लगभग 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और अप्रैल-जून में कंपनी का मुनाफा 5,945 करोड़ रुपये है। जून तिमाही में इंफोसिस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ कर 37,933 करोड़ रुपये हो गया।

AI और सैलरी बढ़ोतरी

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख का कहना है कि कंपनी क्लाइंट्स के लिए 80 जनरेटिव एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आईटी प्रमुख एफिशिएंसी के आसपास ही अधिक डील्स तलाश रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सैलरी बढ़ोतरी पर भी विचार हो रहा है।

End of Feed