इंफोसिस की ग्लोबल कंपनी के साथ 1.5 अरब डॉलर की डील रद्द , AI समाधानों के लिए हुआ था समझौता

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 23, 2023, 05:07 PM IST

इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने सितंबर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधानों के लिए एक ग्लोबल कंपनी के साथ 1.5 बिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया।

इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने सितंबर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधानों पर केंद्रित एक अज्ञात ग्लोबल कंपनी के साथ अपने 1.5 बिलियन डॉलर के समझौते को समाप्त करने की घोषणा की। सलिल पारेख के नेतृत्व वाली आईटी कंपनी ने 14 सितंबर 2023 को 15 साल की अवधि के लिए 1.5 बिलियन डॉलर के अनुबंध की घोषणा की थी। इन्फोसिस ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वैश्विक कंपनी ने अब समझौता मेमोरेनडम को समाप्त करने के लिए चुना है और इस एग्रीमेंट को जारी नहीं रखेगा।

Infosys, Artificial Intelligence

इंफोसिस की बड़ी डील रद्द

एआई समाधानों के जरिये कंपनी का करना था आधुनिकीकरण

अब समाप्त हो चुके डील का दायरा इंफोसिस के प्लेटफार्मों और एआई समाधानों के जरिये डिजिटल परिवर्तन और व्यवसाय संचालन सेवाओं का आधुनिकीकरण प्रदान करना था। इन्फोसिस ने ग्लोबल कंपनी का नाम नहीं बताया और न ही यह बताया कि यह उसका मौजूदा ग्राहक है या नहीं। संयोग से यह फैसला बेंगलुरु स्थित कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीलांजन रॉय द्वारा करीब 6 साल तक पद पर रहने के बाद अचानक इस्तीफा देने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद आया।

End of Feed