शराब को लेकर भारतीय करोड़पतियों में नया ट्रेंड, जानकर चौंक जाएंगे

Rich Indians Alcohol Consumption: ‘मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया विलासिता उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025’ के अनुसार, 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले 34% भारतीय करोड़पति शराब का सेवन नहीं करते। यह ट्रेंड क्या बयां करता है।

Rich Indians Alcohol Consumption : देश के करोड़पति वर्ग में शराब को लेकर एक चौंकाने वाली प्रवृत्ति सामने आई है। ‘मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया विलासिता उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025’ के अनुसार, भारत के 34% अमीर लोग शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करते। यह ट्रेंड दिखाता है कि देश के अमीरों में अब शराब से दूरी बनाना एक तेजी से उभरती हुई प्रवृत्ति बन गई है। यह सर्वे 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की नेट वर्थ रखने वाले भारतीयों के बीच कराया गया है।

Rich Indians Alcohol Consumption

करोड़पतियों में बढ़ी 'नो-ड्रिंकिंग' की लहर (तस्वीर-istock)

किन्हें पसंद है शराब और किस प्रकार की?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक इस सर्वे में शामिल 150 करोड़पतियों की राय से यह भी पता चला कि 32% अमीरों को व्हिस्की पसंद है। 11% लोगों ने रेड वाइन को पसंदीदा बताया। 9% ने शैम्पेन को अपनी पसंद बताया।

End of Feed