मई में बढ़ा सोने का आयात, चांदी की मांग में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्यों?

Gold-Silver Import: मई में सोने का आयात 34% बढ़कर 3.41 अरब डॉलर हुआ, जबकि चांदी 86% गिरी। इससे व्यापार घाटा बढ़ा, और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता बना रहा।

Gold-Silver Import : देश में मई महीने के दौरान सोने के आयात (gold import) में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 3.41 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह वृद्धि काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेश और आभूषण उद्योग की मजबूत मांग के कारण सोने का आयात बढ़ा है। भारत में सोना न केवल निवेश का प्रमुख माध्यम है, बल्कि शादी-विवाह और त्योहारों के दौरान इसकी मांग भी काफी बढ़ जाती है।

gold import, silver import, India trade deficit, customs duty increase, precious metals

मई में सोने का आयात 34 प्रतिशत बढ़ा, चांदी का आयात 86 प्रतिशत घटा (तस्वीर-istock)

चांदी के आयात में 86 फीसदी से ज्यादा गिरावट

जहां एक ओर सोने का आयात (silver import) बढ़ा, वहीं चांदी के आयात में भारी गिरावट देखने को मिली। मई में चांदी का आयात 86.65 प्रतिशत घटकर केवल 7.55 करोड़ डॉलर रह गया। पिछले वर्ष मई में यह आंकड़ा 56.62 करोड़ डॉलर था। इस बड़ी गिरावट से संकेत मिलता है कि बाजार में चांदी की मांग अपेक्षाकृत कमजोर रही है या फिर ऊंची कीमतों और अन्य आर्थिक कारणों से आयातकों ने खरीद कम की है।

End of Feed